मुंबई , अगस्त 14 -- ोनी सब के लोकप्रिय शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में इन दिनों हाई-स्टेक्स ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के मौजूदा ट्रैक में राशी (अक्षया हिंदालकर) प्रेग्नेंसी के दौरान किडनैप हो जाती है और एक खतरनाक स्थिति में फंस जाती है। शानाया (मुस्कान बामने) की सूझबूझ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते राशी को ढूंढकर सुरक्षित वापस लाया जाता है, लेकिन इसके बाद हालात और मुश्किल हो जाते हैं।
राशी का अचानक वाटर ब्रेक होने के बाद शानाया के सामने ऐसी स्थिति आ जाती है, जिसका उसने पहले कभी सामना नहीं किया। कोई मदद उपलब्ध नहीं होने पर उसे खुद ही राशी की डिलीवरी कराने का फैसला लेना पड़ता है। इस चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस में शानाया की घबराहट, जिम्मेदारी और हिम्मत को दिखाया गया है।
इस सीन की तैयारी के दौरान मुस्कान बामने ने आमिर खान अभिनीत फिल्म '3 इडियट्स' के चर्चित डिलीवरी सीक्वेंस से प्रेरणा ली। खास तौर पर उन्होंने उस सीन में घबराहट और दृढ़ संकल्प के बीच संतुलन बनाने के तरीके को अपने किरदार के लिए संदर्भ के तौर पर इस्तेमाल किया।
मुस्कान बामने ने कहा, "जब मैंने पहली बार यह सीक्वेंस पढ़ा तो तुरंत '3 इडियट्स' का सीन मेरे दिमाग में आया। आमिर खान सर का किरदार पूरी तरह अनप्रिपेयर्ड होता है, लेकिन वह शांत रहते हैं, तुरंत सोचते हैं और उस पल में जो जरूरी होता है, वही करते हैं। मुझे बहुत पसंद आया कि कैसे नर्वसनेस, अर्जेंसी और डिटरमिनेशन का मिश्रण दिखाया गया, बिना सिचुएशन को ओवरड्रामेटिक बनाए। मैंने वही इंस्पिरेशन शानाया को निभाते समय लिया, क्योंकि वह भी अचानक ऐसी स्थिति में आ जाती है जिसका उसने कभी सामना नहीं किया, लेकिन उसके पास पैनिक करने का समय नहीं है। यह सीन शूट करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उतना ही रोमांचक भी, क्योंकि शानाया की क्विक थिंकिंग ही वजह बनती है कि राशी और उसका बच्चा सुरक्षित रहते हैं।"'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित