समस्तीपुर , मई 20 -- िहार मे समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव के पास कल देर रात पुलिस के साथ हुई कथित मुठभेड़ में अपराधी प्रिंस कुमार गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी प्रिंस कुमार उजियारपुर क्षेत्र मे आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। इसके बाद पुलिस बल ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू की।

पुलिस को देखते ही अपराधी प्रिंस कुमार ने फाइरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रिंस के पैर में गोली लग गई। इस मुठभेड़ मे किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित