अलवर , जून 25 -- राजस्थान में जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राहुल प्रकाश गुरुवार को राजगढ़ उपखंड के टहला पहुंचे, जहां उन्होंने पांच वर्ष की मासूम बालिका से बुधवार को एक अज्ञात युवक द्वारा किये गये दुष्कर्म की घटना की जानकारी ली।
इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी खुद क्षेत्र में मौजूद हैं। अलवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने टहला में उस पीड़िता से भी बात की है, उसके परिजनों से भी मिले हैं। इस मामले में जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जो बयान होने हैं, वे बयान ले लिये गये हैं। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। श्री राहुल प्रकाश ने कहा कि पहचान से संबंधित कुछ साक्ष्य मिले हैं। जिन पर जांच की जा रही है। अधिकारी वहां पर रुके हुए हैं। इस संबंध में छह दल बनाये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित