हाजीपुर , जुलाई 21 -- िहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये पूर्व मध्य रेल की ओर से 22.07.2026 को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा । गाड़ी सं. 03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल दरभंगा से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

गाड़ी सं. 03202 मुजफ्फरपुर-बेगुसराय परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे बेगुसराय पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी के रास्ते चलायी जाएगी ।

गाड़ी सं. 03203 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।

गाड़ी सं. 03204 बापूधाम मोतिहारी- सीवान परीक्षा स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 22.00 बजे सीवान पहुंचेगी । यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते चलायी जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित