धार , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश के धरमपुरी थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रुपयों के लेन-देन और काम में हुए घाटे को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को जबरन कार में बैठाकर ले गए थे। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि धरमपुरी निवासी फिरोज खान ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अरबाज खान इंदौर में एडवाइजरी का काम करता है और उज्जैन निवासी आसिफ के साथ काम करता था। काम में हुए घाटे और रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 23 सितंबर की रात करीब नौ बजे आसिफ अपने साथियों के साथ अरबाज को कार में जबरन बैठाकर ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित