भीलवाड़ा , मई 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के 20 लाख रुपये वापस दिला दिये हैं। साइबर थाने के सूत्रों ने बताया कि भरत सिंह चुंडावत ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात ठगों ने ऑनलाइन निवेश करने और उस पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे 31 लाख 50 लाख रुपए ठग लिये। बाद में धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित