भरतपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना के इकरन में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पुलिस ने आज शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका कीर्ति के बसैया थाना अछनेरा जिला आगरा निवासी परिजनों ने मृतका के पति पवन, सास फूलो देवी, ससुर घमंडी सिंह, देवर देव वीर सिंह के खिलाफ देहज हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि कीर्ति की शादी पांच साल पहले पवन निवासी इकरन थाना चिकसाना के साथ हुई थी। दर्ज मामले में कहा गया है कि दहेज के लिए कीर्ति के साथ की जा रही प्रताड़ना को लेकर कई बार पंचायत भी आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित