भरतपुर , मई 27 -- राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार को पुलिस ने बुलेट मोटर साइकिलों के 142 मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में पटाखे जैसी तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भरतपुर यातायात पुलिस ने नाकाबंदी और जांच के दौरान इन मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त किया गया था।
पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी अभियान के तहत 125 साइलेंसर नष्ट किये जा चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस ने न सिर्फ इन साइलेंसरों को जब्त किया, बल्कि संबंधित वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना भी लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित