सहारनपुर , अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की थाना तीतरो पुलिस ने आज एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लाख रुपये की स्मैक बरामद की।
पुलिस उपाधीक्षक गंगोह अशोक शिशोदिया ने पत्रकारों को बताया कि शाहरूख पुत्र सूदा निवासी गांव गढ़ीबेसक थाना सनौली, जिला पानीपत हरियाणा को बहलोलपुर चौकी के पास गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 60 लाख रूपए कीमत की 300 ग्राम स्मैक, शिफ्ट कार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित