भरतपुर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान में डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बडेसरा गांव में अपनी मां के साथ अपने नाना घनश्याम चौधरी के घर रह रहे दो जुड़वा बालकों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि वारदात के बाद महज छह घण्टे में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। साथ ही इस हत्या के पीछे कौन है यह घटना कहाँ अंजाम दी गई और किस तरह से हुई इसकी भी जानकारी जुटा ली गई है।

उन्होंने बताया सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रख लिया गया है। शुरुआती जाँच में यह वारदात घर के अंदर ही होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, कपड़े बरामद कर लिये गये हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और इसके दर्ज होते ही मुख्य आरोपी और अन्य संलिप्त लोगों की औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित