सहारनपुर , जुलाई 05 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना देवबन्द पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम को इनकी निशानदेही पर 535 किलो बिजली के प्लास्टिक पाईप, 84 किलो बिजली का एल्यमूनियम तार व घटना में प्रयुक्त डीसीएम गाड़ी (सीज 207 एमवी एक्ट) बरामद हुई है।

बता दे कि गत दो जुलाई को वादी प्रशान्त राघव पुत्र संजय निवासी रंजीत नगर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा केवल का एक ड्रम चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर मामला पंजीकृत कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त नफीस एवं जैयद को साखन नहर हाईव से नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के की निशानदेही पर चोरी की गये 535 किलो बिजली के पाईप की प्लास्टिक, 84 किलो बिजली का तार एल्यमूनियम व घटना में प्रयुक्त डीसीएम सीज 207 एमवी एक्ट बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित