मुरैना , सितंबर 21 -- मध्यप्रदेश की मुरैना कोतवाली पुलिस ने नैनागढ़ रोड स्थित सौंदर्य मेकअप स्टूडियो से हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को राजस्थान के धौलपुर स्थित मनियां से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवर और नगदी सहित कुल 10 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मुरैना कोतवाली पुलिस को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।पुलिस ने आरोपियों पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल ओर आसपास के सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पता लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मनियां (धौलपुर) राजस्थान के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने पिपरपुर में दविश देकर दो शातिर चोरों वीडियो उर्फ अरमान एवं नसों उर्फ नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चाेरी का पूरा माल बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित