गोरखपुर , मई 07 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाने की पुलिस ने गुरूवार को तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 13 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
गोरखपुरा के पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने पुलिस लाइन आज पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम ने थाना कैम्पियरगंज में पंजीकृत मुकदमा संबंधित तीन अभियुक्तों, रविन्द्र निषाद, मुन्ना लाल मौर्य और गिरजेश यादव को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को वादी मेहदावल से पीपीगंज जा रहा था कि तभी रास्ते में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोककर मारपीट की और 77 हजार रुपये नगद व मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 हजार रुपये, एक मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित