पौड़ी , मार्च 02 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले थाना श्रीनगर क्षेत्र में एक घर के सामने से चोरी दोपहिया वाहन स्कूटी को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते एक नाबालिग (किशोर) को पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को श्रीनगर थाने पर एक स्थानीय महिला प्रतिभा राणा ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उनकी स्कूटी संख्या यूके-09-ए-3467 को गत 27 फरवरी को घर के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की सूचना देते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। मामले का खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई स्कूटी की बरामदगी को घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया।

इस दौरान वाहनों की जांच के दौरान रविवार को एक संदिग्ध किशोर काले रंग की बिना नम्बर प्लेट लगी एक्टिवा स्कूटी चलाते हुए पाया गया। पुलिस को देखकर किशोर ने भागने का प्रयास किया गया, जिस पर संदेह के आधार पर उसे रोका गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित