गोरखपुर , मई 02 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का शनिवार को खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के अनुसार थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध के संबंध में अभियुक्त करन कुमार निवासी हरसेवकपुर नं..2 नरिया टोला को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को वादी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी और लैपटॉप चोरी कर लिया। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित