श्रीगंगानगर , अगस्त 13 -- राजस्थान में बीकानेर रेंज साइबर एवं सोशल मीडिया सेल ने रेंज के सभी जिला पुलिस इकाइयों के सहयोग से चार वर्ष पहले तक गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद करके गुरुवार को उनके मालिकों को सौंपें।
इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार रेंज साइबर सेल ने तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न जिलों में गुमशुदा मोबाइलों की पहचान की और उन्हें बरामद करवाया। कार्रवाई में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों की पुलिस टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मोबाइल मिलते ही मालिकों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान लौट आई। कई लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित