बारां , अगस्त 03 -- राजस्थान में बारां के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को मात्र सात दिनों में तीन लाख 32 हजार रुपये की पूरी राशि वापस दिलाकर सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सोमवार को बताया कि परिवादी दीपक नागर के साथ 27 जुलाई को ऑनलाइन साइबर ठगी की घटना हुई थी, जिसमें उसके खाते से तीन 32 हजार की धोखाधड़ी की गई। घटना के बाद परिवादी ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करके ठगी की राशि को चिन्हित किया और बैंक में राशि की निकासी पर रोक लगवा दी। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप आज ठगी गई संपूर्ण राशि सफलतापूर्वक परिवादी के बैंक खाते में वापस जमा करा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित