सहारनपुर , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने एक वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वारन्टी अभियुक्त अरविन्द पुत्र महावीर निवासी ग्राम नरोत्तमगढ थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर को ग्राम नरोत्तमगढ़ से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित