अलवर , मार्च 30 -- राजस्थान में अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके नशीली दवाओं की खेप बरामद की है।
पुलिस सू्त्रों ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने खेत में बने किराए के घर को कोरेक्स सिरप और नशीली दवाओं का गोदाम बना रखा है। यहां से वह इनकी आपूर्ति करता है। इस पर पुलिस ने गोदाम में दबिश देकर लाखों रुपए के कोरेक्स कफ सिरप और छह हजार 192 फ्लॉक्सिको स्पास कैप्सूल बरामद किये।
पुलिस ने बताया कि यह दवाई दर्द में काम में ली जाती है। जिसे नशे के रूप में काम लिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी वाजिद (25) रविवार देर रात गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित