ग्वालियर , मार्च 24 -- मध्यप्रदेश की ग्वालियर जिला पुलिस एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लाख 90 हजार रुपए का जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को पकड़ लिया।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कंपू थाना पुलिस ने बीती रात दूसरी बटालियन एसएएफ के एक बंद पडे मकान से 2 लाख 90 हजार रुपये का जुआ पकडकर 10 लोगों को पकडा है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में कल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर सूचना पर दूसरी वाहिनी के पुराने बंद पडे क्वार्टर पर पहुंची, जहां 11 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हे अभिरक्षा में लिया गया। उनके पास से पुलिस को कुल 2 लाख 90 हजार रुपये नगद, एक ताश पत्तों की गड्डी एवं मोबाइल फोन मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित