जौनपुर , अप्रैल 26 -- उपमहानिरीक्षक वाराणसी (डीआईजी) परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने रविवार को नव प्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही, संवेदनशीलता और निष्ठा का प्रतीक है। अनुशासन और कर्तव्य परायणता ही पुलिस का श्रृंगार है।

जौनपुर पुलिस लाइन स्थित आरटीसी दीक्षांत परेड समारोह रविवार को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का भव्य प्रतीक बन गया, जब मुख्य अतिथि डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने सलामी लेकर नवप्रशिक्षित 687 आरक्षियों के आत्मविश्वास, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को परखा। परेड मैदान में कदमताल करते आरक्षियों के चेहरों पर जहां देशसेवा का जुनून साफ दिखाई दिया, वहीं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित