भीलवाड़ा , अप्रैल 05 -- राजस्थान में भीलवाडा जिले के पुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने शनिवार देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मशीन और दो डम्पर जब्त किये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बोरडा गांव में दबिश दी गई जहां मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस ने मौके से एक एलएनटी मशीन और दो डंपर जब्त किये। जब्त किए गए वाहनों और मशीनरी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित