हरिद्वार , अगस्त, 01 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांगड़ा घाट क्षेत्र में शनिवार को गंगा के तेज बहाव में फंसे एक युवक का जल पुलिस एवं एसडीआरएफ (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। समय रहते किए गए इस अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार महेंद्र (22) ,निवासी तहसील स्वार, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में फंस गया था। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाव अभियान के दौरान दोनों टीमों ने साहस, सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया। युवक को सुरक्षित निकालने के बाद राहत की सांस ली गई और मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस एवं एसडीआरएफ के प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित