जयपुर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण)डॉ प्रशाखा माथुर को भी आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में (एपीओ) रख दिया गया हैं।

इस संबंध में कार्मिक विभाग के जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1995 बैच की भारतीय पुूलिस सेवा की अधिकारी डॉ माथुर को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि रिसॉर्ट में संपत्तियां खरीदने का मामला सामने आने के बाद डॉ प्रशाखा के पति एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिखर अग्रवाल को पहले ही एपीओ कर दिया गया और राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से करने की मंजूरी दी गई हैं और एसीबी इस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित