सतना , अगस्त 30 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिया टूटने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भरगवां-दलेला मार्ग पर नाले के ऊपर बनी पुलिया से होकर कृष्ण कुमार द्विवेदी (30) हिरौंदी से अपने गांव भरगवां जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पुलिया भरभराकर टूट गई और वह बाइक समेत नीचे जा गिरे।

हादसे में कृष्ण कुमार द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित