अलवर , मार्च 28 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त दल ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये आरोपी सोशल मीडिया पर पुराने सिक्कों की बिक्री का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर पुराने सिक्कों के ऊंचे दाम मिलने का लालच देकर विज्ञापन डालते थे। इसके बाद लोगों से संपर्क करके उनसे पैसे ठग लेते थे। आरोपियों की पहचान सरफू उर्फ टप्पू (33), रिजवान (21) और तस्लीम (19) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंधाकी क्षेत्र में कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित