भीलवाड़ा , सितम्बर 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में कावा का खेडा में दोस्तों के बीच मोहर्रम पर हुए विवाद को लेकर सोमवार को एक युवक को गोली मार दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कावा खेड़़ा में रहने वाले शकील उर्फ चिकू के साथ आज सद्दाम और कुछ लोगों ने मोहर्रम पर हुए विवाद को लेकर झगड़ा किया। विवाद बढने पर सद्दाम ने शकील को गोली मार दी जिससे शकील गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित