सोनीपत , जून 13 -- हरियाण में सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने परिवार के मुखिया को रास्ते में रोककर मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि हमलावर बाद में घर में घुस गए और महिलाओं के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार तथा घरेलू सामान की तोड़फोड़ की।

बीच-बचाव के लिए पहुंचे रिश्तेदारों पर भी हमला करने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित