भीलवाड़ा , जुलाई 28 -- राजस्थान में भीलवाड़ा की चपरासी कॉलोनी में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अभिषेक सेन (26) चपरासी कॉलोनी निवासी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले हुए विवाद की रंजिश को लेकर उस पर यह हमला किया गया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार हमले में पांच लोग शामिल थे। आरोप है कि सभी आरोपियों ने घर में घुसकर अभिषेक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित