भीलवाड़ा , जनवरी 11 -- राजस्थान में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किए गए पिता और चाचा की रविवार को कलेक्टर कार्यालय के निकट पैदल परेड करवाई।
यह कार्रवाई कोतवाली थानाधिकारी शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर कार्यालय के पास से प्रेम विवाह कर चुकी युवती का अपहरण किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के पिता कालू लाल जाट (50) वर्ष और चाचा कल्याण लाल (40) वर्ष को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित