मास्को , मार्च 01 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या को 'सनक में की गयी हत्या' करार दिया है। रूसी सरकारी मीडिया एजेंसी तास ने यह जानकारी दी।
तास के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने श्री खामेनेई की मृत्यु को एक ऐसी हत्या बताया जिसने 'मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों' का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि खामेनेई को रूस में एक 'उत्कृष्ट राजनेता' के रूप में याद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित