मॉस्को , सितंबर 05 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर के मॉस्को पहुंचने के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन दिन तक हमले रोकने का आदेश दिया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शनिवार को कहा कि पुतिन ने रूसी सेना को शनिवार आधी रात से तीन दिनों तक कीव पर हमले नहीं करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य अमेरिकी अधिकारियों को यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बातचीत का अवसर देना है।
श्री विटकॉफ और श्री कुशनर युद्ध समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा के लिए मॉस्को पहुंचे हैं और उनके कीव जाने की भी संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों अधिकारी युद्ध समाप्त करने का प्रस्ताव लेकर जा रहे हैं।
यूक्रेन के एक अधिकारी के अनुसार, यूक्रेन ने भी मोर्चे पर अस्थायी संघर्षविराम और हवाई हमले रोकने का प्रस्ताव रूस को दिया है, लेकिन रूस की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित