माॅस्को , जनवरी 20 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करने की योजना बना रहे हैं। क्रेमलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आज पत्रकारों को कहा कि श्री दिमित्रिएव वार्षिक सम्मेलन के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के कुछ प्रतिनिधियों से मिलने की इच्छा रखते हैं। श्री पेस्कोव के अनुसार, वार्ता मुख्य रूप से व्यापार, आर्थिक एवं निवेश सहयोग पर केंद्रित होगी। उन्होंने आगे कहा कि श्री दिमित्रिएव यूक्रेन में संभावित शांति समझौते के संबंध में भी जानकारी का आदान-प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित