मऊ , जुलाई 06 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के संस्थापक शिल्पकार व पूर्वाचल में विकास पुरुष की संख्या से नवाजे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय को उनके पुण्यतिथि पर पैतृक गांव सहित जिले के विभिन्न स्थलों पर समारोह का आयोजन करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्वर्गीय राय के पैतृक गांव सेमरी में उनकी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी पुत्रवधू व भाजपा नेत्री डॉ सीता राय ने बताया कि मऊ जनपद के शिल्पकार व पूर्वाचल के सच्चे विकास पुरुष कल्पनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनपद के कोने-कोने से लोग पहुंचे। जिला मुख्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. कल्पनाथ राय की धर्मपत्नी सुधा राय व पुत्री वैष्णवी राय ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया जहां मऊ के अलावा अन्य जनपदों से भी लोगों ने पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों को फल वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित