पटना, जून 09 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आदिवासी पुनरुत्थान के नायक एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. कुमार ने कहा कि आदिवासी उन्हें 'भगवान' और 'धरतीबा' पुकारते हैं। उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश राज के खिलाफ आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन, जल-जंगल-जमीन के के लिए संघर्ष और महाविद्रोह 'उलगुलान' जैसे संगठित आंदोलनों का साहसिक नेतृत्व किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा ने 'अबुआ दिशुम अबुआ राज' यानी 'हमारा देश, हमारा राज' का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल में धीमा जहर दिया जाने लगा और अंततः 09 जून 1900 को बिरसा मुंडा शहीद हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित