रायपुर , अप्रैल 13 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष सुविधा प्रदान करते हुए गाड़ी संख्या 01441/01442 पुणे-सांतरागाछी-पुणे समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक कुल 02-02 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 01441 पुणे-सांतरागाछी समर स्पेशल 17 एवं 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे पुणे से रवाना होकर विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 02:05 बजे नागपुर, 04:08 बजे गोंदिया, 06:10 बजे दुर्ग, 08:45 बजे बिलासपुर, 12:40 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर होते हुए रात्रि 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 01442 सांतरागाछी-पुणे समर स्पेशल 19 एवं 27 अप्रैल को सांतरागाछी से 15:45 बजे रवाना होकर 00:02 बजे झारसुगुड़ा, 04:10 बजे बिलासपुर, 06:10 बजे रायपुर, 07:00 बजे दुर्ग, 09:15 बजे गोंदिया, 11:30 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 05:15 बजे पुणे पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, इस समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग में लगभग 21 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे शामिल रहेंगे।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय सारिणी और अन्य जानकारी के लिए एनटीईएस, रेलवन ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित