पुणे , जून 20 -- महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने यौन शोषण के एक मामले में स्वयंभू धर्मगुरु राधामोहन मिश्रा, उसके एक सहयोगी और छह महिला अनुयायियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में उबाले नगर स्थित आश्रम में रहने के दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया। उसने आरोप लगाया कि आश्रम की महिला अनुयायी कथित तौर पर प्रताड़ना को उचित ठहराती थीं और विरोध करने पर उसे शारीरिक यातनाएं दी जाती थीं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध मिश्रा के कमरे में भेजा गया तथा उसे नशीले इंजेक्शन दिए गए। इन आरोपों के आधार पर खराडी पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित