पुणे , मई 02 -- महाराष्ट्र में पुणे जिले की मावल तालुका में जाधववाड़ी बांध और पवना नदी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार युवकों की जान चली गयी।

अधिकारियों के अनुसार नवलख उमरे के पास जाधववाड़ी बांध में पांच पर्यटक पानी में उतरे थे। बताया जाता है कि वे पानी की गहराई का अंदाज़ा नहीं लगा पाए और डूबने लगे। इस घटना में तीन युवकों अजय गरुडे, संतोष एडके और अनिकेत पवार की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित