पुणे , मार्च 10 -- महाराष्ट्र में पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुये खुफिया इकाई ने इंडिगो की फ्लाइट से बैंकॉक से आए एक यात्री से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त करने में सफलता हासिल की। जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये आंकी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित