मुंबई , जून 05 -- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछले सप्ताह पुणे में जहरीली शराब पीने से हुई 22 लोगों की मौत के लिए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है और इसके साथ ही सरकार से यह भी पूछा है कि इस संबंध में गठित 'मालवणी समिति' की सिफारिशों को लागू किया गया था या नहीं।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं तेलंगाना के सह-प्रभारी सचिन सावंत ने यहां पार्टी मुख्यालय 'तिलक भवन' में पत्रकारों से कहा कि पिछले सप्ताह पुणे में जहरीली शराब के सेवन से 22 लोगों की जान चली गई थी। इस भयानक घटना के बाद सरकार अचानक जागी और महज दिखावे के लिए 26 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। उन्होंने तर्क दिया कि यह खानापूर्ति वाली कार्रवाई बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित