पुणे , अक्तूबर 22 -- वरिष्ठ पत्रकार तेज बहादुर सिंह का गुरुवार शाम निधन हो गया। उनकी उम्र 68 साल थी। श्री सिंह के परिवार में उनके बेटे सम्राट सिंह, बहु तथा पोते-पोती हैं।
श्री सिंह ने कई हिन्दी एवं मराठी मीडिया घरानों के साथ काम किया था। वह दैनिक दिवस रात्रि और नवीन संध्या जैसे प्रकाशकों के साथ जुड़े हुए थे।
अपने खुले व्यवहार, जीवंत व्यक्तित्व और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंधों के लिए पहचाने जाने वाले सिंह का पुणे के मीडिया जगत से लंबा जुड़ाव रहा।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले श्री सिंह पुणे के मंजरी में रहते थे। उनके निधन पर पुणे के पत्रकारिता जगत के साथियों और दोस्तों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित