नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए ज़रूरी कदम उठाने का वादा करते हुए कहा है कि वहां जनहित का शासन होना ज़रूरी है और इसके लिए शासन स्थानीय जनता द्वारा ही चलाया जाना चाहिए।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि पुड्डुचेरी का शासन वहां की जनता द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि पुड्डुचेरी में अगर कांग्रेस गठबंधन सरकार बनती है तो वह जनहितकारी होने के वादों पर आधारित होगी औऱ वादों के अनुसार काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित