नई दिल्ली , अप्रैल 6 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया और पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

श्री गांधी ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हित में कई अहम वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।

इसके साथ उन्होंने निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में 30 हजार नए रोजगार सृजित करने और महिलाओं को राहत के तौर पर पुडुचेरी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया। वहीं सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 40 वर्ष करने की भी घोषणा की गई है, ताकि अधिक युवाओं को अवसर मिल सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस ने बड़ा वादा करते हुए प्रत्येक परिवार को 20 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित