पुडुचेरी , अप्रैल 27 -- पुडुचेरी में सेलियामेडु इलाके के निवासी के. वरदान (46) के परिजनों ने उनको ब्रेन डेड घोषित किये जाने के बाद उनके अंग दान कर दिये जिससे कई लोगों को नयी जिंदगी मिलेगी।

जिला के इंदिरा गांधी सरकारी जनरल अस्पताल के इतिहास में दूसरी बार एक ब्रेन डेड व्यक्ति का अंग निकाल कर उन्हें दान किया गया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, श्री वरदान (46) 24 अप्रैल को सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सरकारी सामान्य अस्पताल लाया गया था।

बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और डाक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों ने श्री वरदान के अंग दान की सहमति दी। इसके बाद उनकी दो किडनियां और दो कॉर्निया दान कर दी गयी। किडनियां जहां जिपमेर को दी गयीं तो कॉर्निया सरकारी अस्पताल को दिये गये। यहीं श्री वरदान का पोस्टमार्टम किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित