पुडुचेरी , अप्रैल 14 -- पुडुचेरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, विधानसभा उपाध्यक्ष पी. राजावेलु और विधायक ए. के. डी. अरुमुगम ने विधानसभा परिसर के सामने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वी. पी. रामलिंगम, विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, गृह मंत्री नमाशिवायम और विधायक थेपैंथन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी. वैथिलिंगम, पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और अन्य नेताओं ने डॉ.अंबेडकर को नमन किया।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक आर. शिवा के नेतृत्व में जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव ए. अनबाझगन के नेतृत्व में माल्यार्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित