पुडुचेरी , अप्रैल 07 -- पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पुडुचेरी चुनाव विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश में तीन दिनों के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकानों को रात 10.00 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई थी।

नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर, सोमवार रात 10 बजे शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया और दुकानें सील कर दी गईं। इससे पहले सभी शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई और लोग बड़ी मात्रा में शराब खरीदने लगे। सोमवार शाम पांच बजे शराब के गोदाम भी सील कर दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित