पुडुचेरी , मई 18 -- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) प्रमुख एन. रंगासामी ने दो सीटों पर चुनाव जीतने के बाद थट्टनचावडी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है, जबकि ग्रामीण मंगलम निर्वाचन क्षेत्र से अपनी सीट को बरकरार रखा है।
गौरतलब है कि श्री रंगासामी ने 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें दो में से एक सीट से इस्तीफा देना होगा इसलिए उन्होंने अपना मजबूत गढ़ थट्टनचावडी छोड़ना पसंद किया, जहां उन्होंने अपने कट्टर विरोधी और प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष वी. वैथिलिंगम को हराया, जिससे वह चौथे नंबर पर आ गए। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जबकि कड़े मुकाबले की उम्मीद थी।
उन्होंने थट्टनचावडी सीट से इस्तीफा देने वाला पत्र गोरीमेडु के अप्पा पैठियम स्वामी मंदिर में रखा, खास पूजा की और विधानसभा सचिव को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित