पुडुचेरी , मार्च 23 -- पुडुचेरी में कराईकल के थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री पी आर शिवा नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

श्री शिवा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि वह 2011 में पार्टी के गठन के समय से ही ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के साथ थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2011 के चुनावों में थिरुनल्लर सीट से जीत हासिल की थी और कई पदों पर रहे। चूंकि, उन्हें 2021 में सीट देने से मना कर दिया गया था, इसलिए उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और विधानसभा के लिए चुने गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित