जम्मू , जुलाई 18 -- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा के पास करोड़ों रुपये की हेरोइन ज़ब्त करने में सफलता हासिल की है।
सूत्रों ने बताया कि एनसीबी टीम ने लगभग पांच किलो हेरोइन बरामद की है। शक है कि इसे सीमा पार से तस्करी करके लाया गया था ताकि देश के अंदरूनी इलाकों में इसे आगे बांटा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित