पीलीभीत , फरवरी 11 -- त्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के जंगल में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीण बाघ के हमले की आशंका जता रहे हैं। पीटीआर प्रशासन ने अभी इस तक बाघ के हमले की कोई पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान पारुल राय (65) बर्ष पत्नी सुकुमार राय, निवासी भद्र कॉलोनी, महोफ रेंज क्षेत्र के रूप में की गई है।
ग्रामीणों की माने तो महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान उस पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
डीएफओ मनीष सिंह ने मीडिया को बताया कि पीटीआर की महोफ रेंज में एक महिला के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की जंगल क्षेत्र के अंर्तगत हुई है या नहीं। बाघ के हमले को लेकर भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित